14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालआगा क्लब इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में सेंट थॉमस...

आगा क्लब इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में सेंट थॉमस और कार्मल कॉन्वेंट रतनपुर बने चैंपियन

Published on

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026’ का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए सेंट थॉमस स्कूल (गर्ल्स वर्ग) और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, रतनपुर (बॉयज वर्ग) ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बॉयज वर्ग का फाइनल मुकाबला अंत तक बेहद संघर्षपूर्ण रहा।

कार्मल कॉन्वेंट स्कूल रतनपुर ने शानदार रणनीति दिखाते हुए डी.पी.एस. कोलार को मात्र 2 अंकों के मामूली अंतर से 53-51 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं, गर्ल्स वर्ग के फाइनल में सेंट थॉमस स्कूल की छात्राओं ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और सेंट मोंटफोर्ड स्कूल को 41-25 के अंतर से शिकस्त देकर एकतरफा जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बॉयज वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर ने आगा क्लब को 41-33 के स्कोर से हराया। गर्ल्स वर्ग में आगा क्लब ‘ए’ ने कड़े मुकाबले में सेंट जोसेफ के विरुद्ध 34-30 से जीत हासिल कर तीसरा स्थान सुरक्षित किया।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत कौशल के आधार पर सेंट थॉमस की महिमा चौधरी को ‘बेस्ट प्लेयर गर्ल्स’ और कार्मल कॉन्वेंट के अंशुल शिकरवार को ‘बेस्ट प्लेयर बॉयज’ के खिताब से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल डीसीपी दीपक नायक रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोच मुख्तियार सिंह और मनोज बुद्धिराजा के साथ विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। श्री नायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाने के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में महासचिव वेदप्रकाश शर्मा, दीपेंद्र अग्रवाल सहित आगा क्लब की कार्यकारिणी और कोच ए सुरेश व रवि पवार की मुख्य भूमिका रही।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...