14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़ा मंगल पर दादाजी धाम में सामूहिक हनुमान...

ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़ा मंगल पर दादाजी धाम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दीप महाआरती

Published on

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़ा मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान हनुमान की कृपा प्राप्ति, संकटों के निवारण, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विराजमान बाल स्वरूप हनुमान जी के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, विशेष पूजन और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित राजेन्द्र पलिया द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य तथा श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की।

इस दौरान भगवान हनुमान जी को नवीन दिव्य वस्त्र धारण कराकर आकर्षक एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से चोला अर्पित कर श्रीफल अर्पित किए गए। संपूर्ण मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर भगवान हनुमान जी की भव्य दीप महाआरती की, जिससे मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश, आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से आलोकित हो गया। दीपों की मनोहारी छटा और श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को अत्यंत भावपूर्ण बना दिया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...