14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालबाइक टकराने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी...

बाइक टकराने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बाइक टकराने जैसे मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। शनिवार रात हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसने मंगलवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रासलाखेड़ी निवासी 20 वर्षीय अजय लोधी एक निजी संस्थान में कार्यरत था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी। इस बात को लेकर नाबालिग के साथ मौजूद दीपक ठाकुर और उसके साथियों का नितिन से विवाद होने लगा।

सूचना मिलने पर जब अजय लोधी मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दीपक ठाकुर ने उसे देख लेने की धमकी दी। विवाद के कुछ देर बाद ही रासलाखेड़ी इलाके में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी दीपक ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि चाकू अजय के पेट में लगा और उसकी आंतें बाहर आ गईं।

लहूलुहान हालत में स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां तीन दिनों तक चले इलाज के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। छोला मंदिर पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे युवक की मौत के बाद अब हत्या की धारा में बदल दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...