14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालराजधानी में दो खुदकुशी: छात्रा ने हाथ की नस काटी, अस्पताल अटेंडर...

राजधानी में दो खुदकुशी: छात्रा ने हाथ की नस काटी, अस्पताल अटेंडर ने फांसी लगाई

Published on

भोपाल। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के भीतर दो युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। अशोका गार्डन इलाके में जहां बीए की एक छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काटकर जान दे दी, वहीं खजूरी सड़क इलाके में एक अस्पताल अटेंडर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय ख्याति जैन बीए की छात्रा थी। ख्याति अपने माता-पिता के तलाक के बाद पिछले 10 वर्षों से अपनी मां के साथ रह रही थी। सोमवार को जब उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थीं, तभी ख्याति ने अज्ञात कारणों के चलते ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

अस्पताल अटेंडर ने घर में लगाया फंदा

आत्महत्या का दूसरा मामला खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के भैंसाखेड़ी का है। यहां रहने वाले 23 वर्षीय राकेश मेहरा ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश एक निजी अस्पताल में अटेंडर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही घटनाओं में प्रारंभिक जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इन युवाओं ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल दोनों थाना क्षेत्रों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...