14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालस्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों से की 'स्वर्ण त्याग' की अपील, डीबी...

स्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों से की ‘स्वर्ण त्याग’ की अपील, डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन

Published on

भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सोमवार को राजधानी के डीबी सिटी मॉल स्थित आनंद ज्वेलर्स के समक्ष ‘राष्ट्रहित में स्वर्ण त्याग’ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों से अनावश्यक सोना न खरीदने और स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील की गई।

प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश करते हुए बताया कि भारत अपनी जरूरतों के लिए विदेशों से भारी मात्रा में सोना आयात करता है। वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, देश ने लगभग 72 अरब डॉलर (करीब 6 लाख करोड़ रुपये) का सोना आयात किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी राशि विदेशी मुद्रा भंडार से बाहर जाने के कारण व्यापार घाटा बढ़ता है और भारतीय रुपया कमजोर होता है। मंच के पदाधिकारियों ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस पूंजी का उपयोग कृषि, उद्योग, तकनीक और नए रोजगार पैदा करने में होना चाहिए, उसका एक बड़ा हिस्सा केवल सोने के आयात में खर्च हो रहा है। यदि नागरिक सोने के प्रति मोह त्यागकर बचत आधारित और स्वदेशी जीवनशैली अपनाएं, तो देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

इस जागरूकता अभियान में भोपाल विभाग संयोजक शोभराज जी, जिला संयोजक शांतनु जी, प्रांत महिला संयोजक सीमा दीदी, अभिषेक तिवारी, अश्वनी सिन्हा, अजय सोनी, सुदीप करमाकर, अनिल अहिरवार, संतोष परमार, शेर सिंह परमार, अनुपम शर्मा, सुशांत कनुन्गो, महेन्द्र बेराडे और देवेन्द्र शर्मा सहित लगभग 20 प्रमुख कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...