8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालकस्तूरबा अस्पताल में 'वाटिका जलपान गृह' के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

Published on

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कस्तूरबा अस्पताल स्थित ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत एक्सटेंशन काउंटर का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता रामनाथन एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए काउंटर का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पूरी तरह शुद्ध, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खान-पान की सामग्री सुलभ कराना है, ताकि उन्हें परिसर के भीतर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस विशेष अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र और लेडीज क्लब की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. (श्रीमती) पोमिला सचदेवा (महाप्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा सेवाएं) सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारीगण मौजूद थे। वाटिका सेंटर की प्रबंधन टीम से उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति अग्रवाल, सचिव श्रीमती बीना बरनवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू शौरी और श्रीमती शीतल जुनेजा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इसके साथ ही क्लब की अन्य उपाध्यक्षगण श्रीमती योगिता बघेल, श्रीमती अनुजा मजूमदार, श्रीमती ललिता चटर्जी सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती निशा मीना, श्रीमती दीपाली गोस्वामी एवं मैनेजर सुमेर सिंह लोवंशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ उनके लिए उच्च स्तर की खान-पान व्यवस्था होना भी बेहद जरूरी है, जिसे लेडीज क्लब बखूबी निभा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...