16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज मप्र के मेडिकल स्टोर बंद,...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज मप्र के मेडिकल स्टोर बंद, भोपाल में 3 हजार से अधिक दुकानें नहीं खुलेंगी

Published on

भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी आह्वान पर कल यानी 20 मई को मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे। राजधानी भोपाल में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा, जहाँ 3 हजार से ज्यादा रिटेल और थोक दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं।

एसोसिएशन का तर्क है कि ऑनलाइन दवा व्यापार का यह मुद्दा सीधे तौर पर आम जनता की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में घर-घर पहुंचाई जा रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता, उनकी प्रामाणिकता और उन पर निगरानी रखने के लिए कोई स्पष्ट व ठोस सिस्टम उपलब्ध नहीं है, जो कि बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धाकड़ ने चिंता जताते हुए कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार की आड़ में बाजार में नकली, एक्सपायरी (अनावधि) और गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे अनजाने में मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

उन्होंने इस बंद के कारण भोपाल की जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए 20 मई से पहले ही अपनी नियमित उपयोग की आवश्यक दवाओं का इंतजाम कर लें। हालांकि, मरीजों की आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत की बात यह है कि अस्पतालों के अंदर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...