24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

Published on

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन आगामी 31 मई 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह समारोह पिपलानी स्थित बीएचईएल कल्चरल हॉल में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, उनके प्रतिभावान बच्चों और भेल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक आदरणीय प्रदीप कुमार उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोज़ी उपाध्याय तथा बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सोसायटी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मान समारोह का दायरा बेहद व्यापक रखा गया है, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक और खेलकूद श्रेणियों के हुनरमंदों को मंच दिया जाएगा।

स्कूल व कॉलेज स्तर: कक्षा 9वीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक पाने वाले, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड में 90% या उससे अधिक तथा मप्र बोर्ड में 85% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। इसके अलावा स्नातक (UG) व स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर अंतिम परीक्षा में टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी नवाजा जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा में चयनित प्रतिभाएं: IIT (JEE), IIM (CAT), NEET, UPSC (IAS/IPS/IFS), State PSC, CA, CS, CMA, NDA, CDS, AFCAT, KVPY, CLAT, NIFT, NID, GATE, NET/JRF, PhD, AIIMS, JIPMER, SSC (CGL, CHSL, MTS), बैंकिंग (IBPS, SBI PO/Clerk), रेलवे (RRB) और CUET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयन पाने वाले छात्र।

अतिरिक्त विधाएं व खेलकूद: राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद पदक विजेता तथा क्विज, ओलंपियाड, चित्रकारी, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागी।
भेल कर्मचारी व अधिकारी: भेल में उत्पादन के क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी, इंटर यूनिट खेलकूद प्रतियोगिताओं के पदक विजेता तथा वर्ष 2024-25 में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए चुने गए ‘बेस्ट वर्कर’, ‘बेस्ट सुपरवाइजर’ एवं ‘बेस्ट एग्जीक्यूटिव’ को भी इस मंच से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। थ्रिफ्ट सोसायटी के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित सदस्यों और प्रतिभागियों से नियत समय पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

आवारा कुत्तों पर भगवंत मान के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिका खारिज कर कहा- ‘हाईकोर्ट जाइए’

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के...

More like this

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश...