20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालएमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ....

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

Published on

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा पटल पर लाने की पूरी तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए बड़ा बयान दिया है कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे इसी मानसून सत्र में यूसीसी प्रस्ताव लाया जाएगा और बाबा महाकाल की इच्छा से इसे इसी सत्र में पारित भी करा लिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल दिवाली तक प्रदेश में इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाए। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस कदम का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया और कहा कि इससे जनसंख्या नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 6-सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी गठित की गई थी, जिसने 15 जून तक जनता और विभिन्न संगठनों से ऑनलाइन व ऑफलाइन सुझाव लेने के बाद अब ड्राफ्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर, सरकार के इस कदम पर विपक्षी दल कांग्रेस ने तीखे सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा कभी भी ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ जैसी व्यवस्थाओं के लिए नहीं हो सकती और समाज का कोई भी वर्ग इसे बढ़ावा देने का समर्थन नहीं करेगा।

विधायक मसूद ने बिल की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आप आदिवासी (ट्राइबल) समुदाय को इस कानून के दायरे से बाहर रख रहे हैं, तो फिर यह ‘समान’ नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) कैसे रह गया? उन्होंने मांग की कि सरकार को सभी पक्षों और समाजों की राय लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा और विपक्ष एकजुट होकर विधानसभा में अपनी रणनीति तय करेगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...

भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सवा लाख के डोडा चूरा के साथ रायसेन के दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...