17.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभेल न्यूज़बोनस के लिए दिल्ली बीएचईएल ज्वाइंट कमेटी की बैठक में जद्दोजहद, पीपी...

बोनस के लिए दिल्ली बीएचईएल ज्वाइंट कमेटी की बैठक में जद्दोजहद, पीपी बोनस मिलेगा 15 हजार— यूनियनों की डिमांड 50 हजार की मांग, नहीं पिघला कारपोरेट

Published on

भेल भोपाल

बोनस के लिए दिल्ली बीएचईएल ज्वाइंट कमेटी की बैठक में जद्दोजहद, पीपी बोनस मिलेगा 15 हजार— यूनियनों की डिमांड 50 हजार की मांग, नहीं पिघला कारपोरेट,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कारपोरेट ने दिल्ली की सबसे महंगी होटल अशोका में ज्वाइंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को यूनियन प्रतिनिधियों के साथ ले डाली। इस बैठक में कर्मचारियों के मुद्दों से शुरू हुई बैठक प्लांट परफार्मेंस और दीपावली बोनस तक जा पहुंची। हालांकि यह विषय एजेंडे में शामिल नहीं था।

यूनियनों की विशेष मांग पर कारपोरेट प्रबंधन ने इस मुद्दे पर भी चर्चा की। बैठक में दोनों बोनस को लेकर दिनभर काफी जद्दोजहद हुई। जहां यूनियन प्रतिनिधियों की मांग थी कि यह दोनों बोनस कम से कम 50 हजार हो, लेकिन प्रबंधन ने इस बात को पूरी तरह नकारते हुए सिर्फ पीपीपी बोनस ही मात्र 15 हजार रुपए देने की घोषणा की।

यह बोनस अगले माह वेतन के साथ सभी भेल कर्मचारियों को मिलेगा। यूं तो कर्मचारियों से जुडे कई मुद्दे बैठक में उठाए गए, लेकिन इसका फैसला नहीं हो पाया। इसके लिए शीर्ष प्रबंधन ने एक सब कमेटी का गठन कर दिया है। जो जल्द ही इस पर फैसला लेगी। रही बात एसआईपी यानि दीपावली बोनस की तो इसके लिए दीपावली पूर्व फिर से महंगी होटल में ज्वाइंट कमेटी की बैठक आयोजित कर फैसला लिया जाएगा। संभवत यह बोनस भी 15 से 20 हजार के बीच में होगा।

यह भी पढ़िए: Pre-diabetes warning signs:क्या आपको भी है प्री-डायबिटीज? जानें ये शुरुआती लक्षण और समय रहते करें बचाव

इस बैठक में भेल दिल्ली कारपोरेट के मुखिया केएस मूर्ति सहित अन्य यूनिटों के ईडी, जीएम एचआर और संदेश संजीव रेड्डी, अध्यक्ष, इंटक, हैदराबाद एके दास, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, एटक हरिद्वार एसडीवी कृष्णम राजू, एटक, हैदराबाद एन अंगुसामी, बीएमएस, तिरुचिरापल्ली डॉ. दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनएफआईटीयू-डीएचएन बिलासपुर, हरभजन सिंह सिद्धू, महासचिव एचएमएस, दिल्ली तपन सेन, महासचिव, सीआईटीयू आदि मौजूद थे।

Latest articles

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन कार्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर वार्ड 64 के हरे-भरे पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के आनंद नगर मंडल अंतर्गत वार्ड...

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

More like this

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...