-आईपीएस स्पेशल डीजी पुरूषोत्तम शर्मा,ओपी अरोड़ा और बीएचईएल के एक्स ईडी प्रसाद को मिले सबसे ज्यादा वोट
-कालोनी में लीज के मामले को लेकर चुनाव लड़ी थी आदर्श पैनल,दूसरी पैनल से जीते सिर्फ दो
भोपाल
भेल के अफसरों की सबसे पॉश कालोनी अलकापुरी हाउसिंग सोसायटी के चुनाव में आदर्श पैनल के 11 में से 9 उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं । सोमवार को सुबह अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हाल में सुबह 11 से लेकर 3 बजे तक मतदाता मत डालने पहुंचे । मतदान शांतिपूर्ण रहा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम पूरी तरह किया गया । यहां पुलिस बल भी तैनात था । इस बार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग बड़ी संख्या में किया ।
रिटर्निंग अफसर विलीन खटावकर ने बताया कि चुनाव 155 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । शाम को मतगणना के बाद आदर्श पैनल के 11 से 9 उम्मीदवार चुनाव जीते है वहीं दूसरी पैनल से 2 उम्मीदवार । उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग से ओपी अरोड़ा को 113,एसआर प्रसाद 110,डीजी पुरूषोत्तम शर्मा 103,कुलवंत पुरी 90,एचपी पारे 87,विजय तारण 73,अमोल मनीया जैन 70,बीके शुक्ला 90 अनुसूूचित जाति वर्ग से सीबी मैशराम निरर्विरोध,महिला सामन्य वर्ग से निर्मला पारेख 100,सोलोमन 81 वोट मिले हैं। चुनाव अधिकारी ने शाम को ही चुनाव परिणाम की घोषणा भी कर दी । मतगणना स्थल पर काफी गहमा-गहमी देखी गई ।
गौरतलब है कि इस चुनाव में शर्मा-शुक्ला पैनल आमने-सामने मुकाबला था। चुनाव में मध्यप्रदेश कॉडर के आईपीएस स्पेशल डीजी पुरूषोत्तम शर्मा भी आदर्श पैनल बना कर चुनाव लड़े। उन्होंने अपनी पैनल से दमदार 11 उम्मींदवारों को मैदान में उतारा था वहीं बीके शुक्ला ने भी सात उम्मींदवारों के साथ आदर्श पैनल को चुनौती दे डाली थी। हालांकी दोनों ही पैलन ने अलकापुरी के विकास के नाम पर प्रचार-प्रसार कर घर-घर जाकर वोट मांगे लेकिन आदर्श पैनल ने पिछले सात सालों से 293 के बंगलों में रहने वाले रहवासी लीज के मामले को कुछ ज्यादा ही उठाया इसका असर मतदाताओं में देखा गया यही कारण है कि इस चुनाव में यह मुद्दा आदर्श पैनल के जीत का कारण बना ।
इस कालोनी में वर्ष 2014 से लीज रिन्यू का मामला अटका हुआ है । आईपीएस स्पेशल डीजी पुरूषोत्तम शर्मा के साथ भेल के पूर्व ईडी एसआर प्रसाद के अलावा ओपी अरोड़ा,कुलवंत पुरी,अनीश पाल सिंह,निर्मला पारेख,सोलोमन,सुभाष पारे ,एचएस भदौरिया,सीबी मैशराम,विजय तारण आदर्श पैनल में शामिल थे।
