9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़अप्रवासी भारतीयों के दल ने किया बीएचईएल के प्रगति दीर्घा का भ्रमण

अप्रवासी भारतीयों के दल ने किया बीएचईएल के प्रगति दीर्घा का भ्रमण

Published on

भोपाल

बीएचईएल के प्रगति दीर्घा में अप्रवासी भारतीयों के एक दल ने विजिट किया । उन्‍होंने प्रगति दीर्घा में बीएचईएल के विभिन्‍न यूनिटों में उपलब्‍ध सुविधाओं और वहां के उत्‍पादों की जानकारी ली और देश के सबसे महत्‍वपूर्ण इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा ऊर्जा, परिवहन, उद्योग, रक्षा उपकरण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में इसके योगदान की सराहना की । Know India program के तहत विश्‍व के विभिन्‍न देशों से आए इन अप्रवासी भारतीयों ने भारत सहित दुनिया के विभिन्‍न देशों में बीएचईएल की उपस्थिति और बीएचईएल के उत्‍पादों की विश्‍वसनीयता की सराहना करते हुए कहा कि जहॉं हम सभी विभिन्‍न देशों में कार्य कर रहे हैं वहीं बीएचईएल के उत्‍पादों ने अपनी विश्‍वसनीयता के कारण सम्‍पूर्ण औद्योगिक जगत में बीएचईएल को एक ब्रांड एम्‍बेसडर के रूप में स्‍थापित किया है ।

अप्रवासी भारतीयों के इस दल को बीएचईएल से संबंधित एक फिल्‍म भी दिखाई गई जिसके माध्‍यम से उन्‍हें वर्तमान में बीएचईएल की उत्‍पाद श्रृंखला के साथ साथ भविष्‍य की चुनौतियों के प्रति बीएचईल की तैयारी एवं विदेशी मेहमानों को बीएचईएल, भोपाल के गौरवमयी अतीत से परिचित कराया और कहा कि बीएचईएल, भोपाल विद्युत उपकरण निर्माण की पहली कंपनी है जिसका पंजीकरण वर्ष 1956 में हुआ और वर्ष 1960 से यह संस्‍थान देश में बिजली की जरूरतों को पूरा कर रहा है । इस अवसर पर विशेष रूप से मानव संसाधन विकास केन्‍द से श्रीमती स्‍वागता सक्‍सेना, वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...