4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभेल न्यूज़2021 में पहले से पति से तलाक, डेटिंग ऐप पर मुलाकात, अब...

2021 में पहले से पति से तलाक, डेटिंग ऐप पर मुलाकात, अब फ्लैट में मिला भेल की डिप्टी मैनेजर का शव, IRS अरेस्ट

Published on

नोएडा

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) ऑफिसर के फ्लैट में भेल (बीएचईएल) की डिप्टी मैनेजर एचआर का शव शनिवार को फंदे से लटकता हुआ मिला। आईआरएस ऑफिसर भी उस वक्त फ्लैट में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी मैनेजर एचआर और आईआरएस तीन साल से रिलेशनशिप में थे।

महिला के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में हत्या की धारा में केस दर्ज कर आईआरएस को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस के साथ फोरेंसिक और अन्य टीमें जांच में लगी हुई हैं। शुरुआती जांच में आरोपी आईआरएस ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी महिला मित्र ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर आत्महत्या की है। सोसायटी की सिक्योरिटी ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तब उन्हें जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।

सौरभ मीणा लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रहते थे
2016 बैच के आईआरएस सौरभ मीणा लोटस बुलेवर्ड सोसायटी के टावर नंबर-8 के एक फ्लैट में रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे उस फ्लैट में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर टीम पहुंची तो फ्लैट के एक कमरे में शव कपड़े से बने फंदे से लटकता हुआ मिला। इनकी पहचान शिल्पा गौतम (37) के रूप में हुई। शिल्पा भेल में डिप्टी मैनेजर एचआर के पद पर थीं। पुलिस को शुरुआती जांच में यह जानकारी हुई कि शिल्पा ने आत्महत्या की है। इसका कारण यह सामने आया कि शिल्पा और सौरभ के बीच तीन साल से रिश्ता था। शिल्पा अब शादी करना चाह रही थी। इसी बात पर शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ था।

पिता का आरोप, बेटी से करता था मारपीट
शिल्पा के पिता ओपी गौतम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। ओपी गौतम ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी और सौरभ एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। आरोप है कि सौरभ ने शादी का झांसा देकर शिल्पा को भरोसे में ले रखा था। वह शिल्पा से मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि शिल्पा की एक दोस्त से मिली सूचना पर उन्हें पता चला कि शिल्पा सौरभ के फ्लैट में मरी पड़ी है। ओपी गौतम ने सौरभ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इस आरोप के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने शिल्पा के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया है। इसकी रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है।

महिला की हो चुकी थी शादी, 2021 में तलाक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सौरभ मीणा की दिल्ली में तैनाती है। वहीं, शिल्पा भेल के सेक्टर-16ए स्थित ऑफिस में कार्यरत थी। वह सेक्टर-78 स्थित एक सोसायटी में रहती थी। दोनों करीब 3 साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिये मिले थे। यह बात भी सामने आ रही है कि शिल्पा की पहले शादी हो चुकी थी। इसमें 2021 में तलाक हो चुका था। इसके बाद शिल्पा और सौरभ मिले और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। अब शिल्पा शादी करना चाह रही थी। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को सौरभ के फ्लैट पर इसी सिलसिले में बात करने के मकसद से ही गई थी। इस बीच वहां क्या हुआ इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

आईआरएस के भाई-बहन भी बड़े पदों पर तैनात
पुलिस के मुताबिक, सौरभ ने बताया है कि शिल्पा दूसरे कमरे में चली गई थी। वह दूसरे कमरे में मौजूद था। कुछ देर जब वह बाहर नहीं निकली तब उसने सिक्योरिटी को फोन किया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल भी खंगाले हैं। सौरभ के घरवाले भी ऊंचे पदों पर हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि उसका बड़ा भाई आईएएस और बड़ी बहन आईआरएस है। इस हाईप्रोफाइल केस में पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच आगे बढ़ा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने उठाई आवाज

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भेल भोपाल इकाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में...

इंसेंटिव रिवीजन की मांग: भेल कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर जताया विरोध

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग...

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...