10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़डॉ, संजय जैन के भेल कॉलेज प्राचार्य बनने पर पूर्व छात्रों ने...

डॉ, संजय जैन के भेल कॉलेज प्राचार्य बनने पर पूर्व छात्रों ने किया सम्मान

Published on

भोपाल

सोमवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ संजय जैन ने पदभार ग्रहण किया। श्री जैन के महाविद्यालय का प्रचार्य बनने पर पूर्व छात्र नेता एवं जनभागीदारी सदस्य तेज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व छात्रों के साथ उनका पगड़ी बांधकर सार श्रीफल फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत कर बधाई दी। गौरतलब है कि महाविद्यालय में श्री जैन वरिष्ठ प्रोफेसर होते हुए छात्र-छात्राओं में मिलन शहर व्यवहार के कारण पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ छात्र छात्राओं को अध्ययन कराते हुए लोकप्रिय प्रोफेसर रहे हैं।

कॉमर्स विभाग के एचओडी के साथ महाविद्यालय में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में भोपाल जिला एनएसएस संगठक रहते हुए महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कर्मठता से निर्वाह करते हुए सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा उन्हें बीएचएल क्षेत्र के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल का प्राचार्य नियुक्त किया है । पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए महाविद्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालो में पूर्व छात्र नेता एवं छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, करतार सिंह नागर, दिनेश वर्मा, महेश चौधरी, लखन मेहरा आदि छात्र छात्राएं शामिल थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...