10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़मूलभूत सुविधाओं से महरूम अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों ने शुरू किया धरना

मूलभूत सुविधाओं से महरूम अवधपुरी क्षेत्र के रहवासियों ने शुरू किया धरना

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के लोग काफी समय से मूलभूत समस्याओं जूझ रहे हैं । इसको लेकर न तो सरकार सुन रही है और न ही नगर निगम । भेल का अवधपुरी क्षेत्र उप नगर बनता जा रहा है। एसओएस बालग्राम से खजूरीकलां की ओर जाने वाले मार्ग पर दर्जनों से ज्यादा छोटी-बड़ी कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र के रहवासी आवागमन की सुविधा, चौड़ी सडक़, बड़ा अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसके लिए रहवासी आला अफसरों के साथ क्षेत्रीय विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्याएं हल नहीं हुईं। इसको लेकर रविवार को अवधपुरी खजूरी कलां सामाजिक साहित्यिक कल्याण संघ के बैनर तले धरने पर बैठ गए। इनका कहना है कि जब तक हमरे क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता, हम धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

गौरतलब है अवधपुरी खजूरी कलां क्षेत्र की जनता को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए रहवासी लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय रहवासियों ने आरोप है कि जनप्रतिनिधयों और प्रशासन द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ छल किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की 30 वर्षों से स्वीकृत सडक़ें अब तक नहीं बन पाईं। नर्मदा पाइपलाइन बिछाने के बाद भी क्षेत्र की जनता को नर्मदा जल नहीं मिल पा रहा है। इस क्षेत्र में यातायात के लिए कोई साधन नहीं है। गरीबों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नहीं है। अवधपुरी की मुख्य 200 फीट चौड़ी, नर्मदापुरम रोड से रायसेन रोड को-ऑर्डिनेशन रोड का निर्माण नहीं हो पाया।

हबीबगंज डीआरएम ऑफिस से साकेत नगर होते हुए एमजीएम स्कूल के पास से बायपास रोड का कार्य लंबे समय से अधूरा है। इलाहाबाद बैंक पिपलानी से खजूरी कला बायपास तक 80 फीट चौड़ी सडक़ स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बन पा रही है। खजूरी कलां रोड ज्योति निकेतन स्कूल से पटेल नगर को जोडऩे वाली 40 फीट चौड़ी सडक़ का निर्माण कार्य विधायक की घोषणा के बाद भी अब तक नहीं बन पाई। धरने में रमेश रघुवंशी, ज्ञानशेवर शुक्ला, ललित पांडे के साथ के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता लोग शामिल थे ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...