19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में ‘राजभाषा उत्सव’ का शुभारंभ

बीएचईएल हरिद्वार में ‘राजभाषा उत्सव’ का शुभारंभ

Published on

हरिद्वार।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में बीएचईएल हरिद्वार में, राजभाषा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ एफबीएम सभागार में “निबंध प्रतियोगिता” के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें 36 कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता का विषय था “वैश्विक स्तर पर हिंदी का विकास”।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) अमित कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को राजभाषा उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बीएचईएल हरिद्वार एक तकनीकी संस्थान होने के बावजूद, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़िए: Flipkart Big Billion Days: अब तक की सबसे बड़ी सेल, जानें क्या होंगे खास ऑफर्स!

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार प्रभाग में सितंबर माह, राजभाषा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं सहित विभागीय राजभाषा शील्ड एवं मूल रूप से हिंदी में सर्वाधिक कार्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजभाषा उत्सव पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार तथा उप प्रबंधक (राजभाषा) शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...