10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़मानव कल्याण हेतु किया गया हर कार्य, ईश्वर की उपासना के समान...

मानव कल्याण हेतु किया गया हर कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है- रंजन कुमार— बीएचईएल हरिद्वार में उल्लासपूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Published on

हरिद्वार।

अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस बुधवार को बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों, हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित विभिन्न पूजा अनुष्ठानों में भाग लिया।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए रंजन कुमार ने कहा कि वास्तुशास्त्र के जनक भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, हम सभी को अपने कर्तव्य पथ का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मानव जगत के कल्याण हेतु किया गया प्रत्येक कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

श्री रंजन ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती हमें यह संदेश देती है कि यदि हम समन्वय, योजना और संसाधनों के प्रबंधन में दक्ष हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...