19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल संयुक्त समिति की बैठक से पहले एचएमएस यूनियन ने उठाए 21...

भेल संयुक्त समिति की बैठक से पहले एचएमएस यूनियन ने उठाए 21 अहम मुद्दे

Published on

भेल भोपाल ।
21 नवंबर 2025 को होने वाली भेल (BHEL) की संयुक्त समिति की बैठक से पहले एचएमएस यूनियन ने कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को कंपनी प्रबंधन के सामने उठाया है। यूनियन की ओर से भेजे गए पत्र में कर्मचारियों के हित से जुड़े 21 प्रमुख बिंदुओं पर तुरंत ध्यान दिए जाने की मांग की गई है।यूनियन ने बताया कि मृत कर्मचारी कोटा 25% से घटाकर 20% करना और आश्रितों को सामान्य CBT परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के लिए बाध्य करना भेल के कार्मिक मैनुअल का उल्लंघन है। यूनियन ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।

इसके अलावा कारीगर भर्ती में मृत कर्मचारियों के आश्रितों के साथ हुए भेदभाव को भी तुरंत सुधारने की आवश्यकता बताई गई है। यूनियन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भर्ती न होने के कारण आश्रितों को उम्र में 10 वर्ष की छूट दी जानी चाहिए। पत्र में कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम, रविवार कार्य, प्रोत्साहन, वेल्डिंग भत्ता, देर रात भत्ता, और शिफ्ट भत्ता जैसे कई मुद्दों पर तत्काल पुनर्विचार की जरूरत बताई गई है। यूनियन ने सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने वाले कर्मचारियों को दोगुना ओवरटाइम और रविवार कार्य पर समान दर से भुगतान की मांग रखी।

यूनियन ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के बीच इंसेंटिव में बड़े अंतर पर चिंता जताते हुए इसे तुरंत संशोधित करने की बात कही है। साथ ही रविवार भत्ता और देर रात भत्ता को 500 प्रति दिन करने का प्रस्ताव रखा गया है। वेल्डिंग भत्ता पिछले आठ वर्षों से संशोधित नहीं किया गया है। रेलवे, NTPC और ONGC की तर्ज पर शिफ्टवार भत्ता लागू करने की भी मांग की गई है। खतरनाक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को 1500 प्रतिमाह ‘हैज़र्ड अलाउंस’ देने की मांग भी शामिल है।

यह भी पढ़िए:कस्तूरबा अस्पताल भोपाल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

यूनियन ने जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए सिलाई भत्ता बढ़ाने, नए और पुराने संविदा कर्मियों को दी जा रही वेतन असमानता को खत्म करने, तथा अर्जित अवकाश का नकदीकरण बहाल करने की भी मांग की है। इसके अलावा, मृत्यु सहायता निधि को 2 लाख, न्यूनतम चिकित्सा निर्भरता पेंशन को 15,000 प्रति माह और 2017 में मिले लैपटॉप की अवधि पूरी होने पर नए लैपटॉप जारी करने की भी मांग की गई है। यूनियन का कहना है कि इन सभी मुद्दों पर विचार कर्मचारियों के हित में अत्यंत आवश्यक है और संयुक्त समिति की बैठक में इन पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...