22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आयोजन आज

बीएचईएल में सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आयोजन आज

Published on

भेल भोपाल।
राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच, भेल भोपाल के तत्वावधान में आगामी 22 नवंबर (शनिवार) को शाम 6 बजे, बीएचईएल के कल्चरल हॉल में सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मंच की ओर से हाल ही में विभिन्न स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कल्चरल हॉल में आयोजित होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों—साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक सेवा—में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

Read Also: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान मंच के अध्यक्ष एमबी खान ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से कला, साहित्य, ड्राइंग, नृत्य, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े अनेक आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। संस्था का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को उनकी कला कौशल निखारने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा देने में सहायता करना है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...