19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल लेडीज क्लब ने महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में किया फल एवं...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में किया फल एवं कंबल वितरण— सर्दी के मौसम में 52 आश्रितों को मिली राहत

Published on

भेल भोपाल।
बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्याय की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट सोसायटी एवं बीएचईएल लेडीज कामगार वेलफेयर सोसायटी द्वारा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे 52 बेसहारा एवं जरूरतमंद आश्रितों को फल एवं कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रोजी उपाध्याय ने कहा कि समाज के कमजोर और बेसहारा वर्ग की सहायता करना एक महान पुण्य का कार्य है। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि हमें एक संवेदनशील और बेहतर इंसान भी बनाते हैं तथा समाज को मजबूत आधार देते हैं।

श्रीमती योगिता बघेल, उपाध्यक्ष (स्किल) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट का उद्देश्य केवल बेरोजगार लोगों को रोजगारोन्मुखी बनाना ही नहीं है, बल्कि उन लोगों की सहायता करना भी है जो समाज में दैनिक संसाधनों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही वास्तविक सामाजिक उत्तरदायित्व है। वहीं श्रीमती मंजू पटेल कामगार ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। गरीब और बेसहारा लोग भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

इस सेवा कार्यक्रम में दोनों सोसायटियों की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें श्रीमती योगिता बघेल, श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती ऋतु आर्य  श्रीमती वीना शिशिर , श्रीमती निशा मीना , श्रीमती अनुजा मजूमदार, श्रीमती मंजू शौरी दीपाली गोस्वामी  तथा सरिता प्रसाद  प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती खैरूनिशा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आश्रम के आश्रितों ने बीएचईएल लेडीज क्लब एवं दोनों सोसायटियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...