15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने कई देश-विदेशों में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कीर्तिमान

बीएचईएल ने कई देश-विदेशों में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कीर्तिमान

Published on

भोपाल।

बीएचईएल एक विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग कंपनी है जिसने न सिर्फ भारत में बल्कि 88 से अधिक देशों में अपनी पहचान स्थापित की है और बीएचईएल द्वारा निर्मित उपकरण देश-विदेश में सफलतापूर्वक कार्य करते हुए एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं । देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ संपूर्ण उद्योग जगत में औद्योगिक सौहार्द की दिशा में भी बीएचईएल ने एक मिसाल कायम किया है ।

कर्मचारियों के साथ-साथ बीएचईएल ने अपने सभी पणधारकों और पर्यावरण की समृद्धि के लिए कार्य किया है और विभिन्न स्तरों पर इस कार्य की सराहना की गई है । बीएचईएल, भोपाल मदर प्लांट होने के साथ कई क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है और राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक सौहार्द्र के लिए बीएचईएल, भोपाल की एक विशिष्ट छवि है । इस यूनिट के विकास और इसके समृद्ध औद्योगिक वातावरण सृजन में सभी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है ।

यूनिट के द्विपक्षीय फोरम में हमेशा कंपनी के विकास और उत्पादन के साथ साथ कर्मचारियों के हितों के लिए प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों ने एक जुट होकर निर्णय किए हैं । किन्तु पिछले कुछ समय से कुछ यूनियनों के प्रतिनिधि कर्मचारियों या कारखाने में उत्पादन से संबंधित मुद्दों के विषय संबंधित फोरम पर चर्चा न करके शॉप फ्लोर अथवा उद्योग नगरी और अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

यह अत्यंत खेद का विषय है कि द्विपक्षीय समितियों के गठन के लिए बार बार अनुरोध किए जाने के बावजूद कतिपय यूनियन प्रतिनिधियों के नामांकन की सूची नहीं दे रहे हैं । इस तरह की गतिविधियों से बीएचईएल, भोपाल की छवि खराब होती है । प्रतिनिधि यूनियनों द्वारा समिति में नामांकन न देना और प्लांट कमेटी की बैठक का बहिष्कार करना एक तरह से कर्मचारियेां के हितों के साथ खिलवाड़ है । इससे उत्पादन में बाधा के साथ साथ कर्मचारियों के हितों की भी अवहेलना हो रही है ।

बीएचईएल उत्पादन के अंतिम चरण में है और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों के एकजुट प्रयास की आवश्यकता है । ऐसे में प्रतिनिधि ट्रेड यूनियनों का यह रवैया निश्चित तौर पर कारखाने के हितों के विरूद्ध है । यह जरूरी है कि सभी प्रतिनिधि यूनियन द्विपक्षीय फोरम में भाग लेकर वार्तालाप के माध्यम से समस्याओं का निराकरण करें और कारखाने के निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें । यह जानकारी भेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...