भोपाल
बीएचईएल भोपाल ने ठेका मजदूर संघ के प्रयास से दीपावली बोनस का भुगतान मंगलवार को भेज दिया है । गौरतलब है कि ठेका मजदूर संघ एवं अन्य संगठन ठेका श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत् थे इसके चलते भेल प्रबंधन ने सभी सोसाइटी कर्मचारियों का दीपावली बोनस का भुगतान कर दिया है । ठेका मजदूर संघ भेल प्रबंधन आभार व्यक्त किया है । यही नहीं भेल प्रबंधन सभी सोसाइटी कर्मचारियों को जूता एवं ड्रेस का वितरण भी कर दिया । संघ की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फस्र्ट ग्रेड 10366,सेकंड ग्रेड 9332 एवं थर्ड ग्रेड 8504 बोनस मिला है ।
