भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सुमितोमो एसएचआई एफडब्ल्यू, फिनलैंड (एसएफडब्ल्यू) के साथ एक दीर्घकालिक प्रौद्योगिकी लाइसेंस समझौता किया है । इस लाइसेंस समझौते के तहत सब क्रिटिकल एवं सुपरक्रिटिकल सर्कुलेटिंग फ्लुइडाइज्ड बेड कम्बशन (सीएफबीसी) बॉयलर की डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, स्थापना, कमीशनिंग तथा बिक्री भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों को छोड़कर विदेशों में भी की जाएगी ।
इस समझौते पर जय प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), बीएचईएल और आसिफ हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (लाइसेंसिंग,रणनीति और व्यवसाय विकास), एसएफडब्ल्यू ने बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए । सुमितोमो एसएचआई एफडब्ल्यू फिनलैंड के साथ प्रौद्योगिकी लाइसेंस करार । मौजूदा उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली संयंत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीएचईएल की व्यापक क्षमताओं को मजबूत करेगा और सरकार की मेक इन इंडिया पहल में योगदान देगा ।
सीएफबीसी बायलर तकनीक मौजूदा उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करते समय ईंधन उत्सर्जन और पारंपरिक कोयला आधारित प्रौद्योगिकी की तुलना में बेहतर परिचालन करेगा । इसके अलावा बॉयलरों में सल्फर डाईआक्साईड और नाइट्रोजन आक्साईड जैसे हानिकरक गैसों का उत्सर्जन बहुत कम होता है और इसलिए अतिरिक्त उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण/प्रणालियों की की आवश्यकता नहीं होती है । गौरतलब है कि यह तकनीक बीएचईएल को बायोमास जनित सीएफबीसी तकनीक आधारित पर्यावरण अनुकूल बॉयलर प्रदान करने में भी सक्षम बनाएगी ।
