भोपाल
प्रबंधन हाईड्रो लेब मैदान में बीएचईएल दिवस धूमधाम से मनायेगा। कार्यपालक निदेशक द्वारा बीएचईएल ध्वज का ध्वजारोहण किया जायेगा इसी दिन कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई जायेगी । यह कार्यक्रम 2 जनवरी को सुबह 8.30 बजे आयोजित किया जायेगा। इसका सर्कुलर मानव संसाधन विभाग की वरिष्ठ उप महाप्रबंध श्रीमती सुरेखा बंछोर ने शुक्रवार को जारी कर दिया । उन्होंने सर्कुलर में भेल के अफसरों और वर्करों से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो ।
