10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने व्यवसाय उत्कृष्टता के सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार 2022 जीते

बीएचईएल ने व्यवसाय उत्कृष्टता के सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार 2022 जीते

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार जीतकर अपने गुणवत्ता सर्वप्रथम अभियान के अंतर्गत व्यवसाय उत्कृष्टता की यात्रा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। बीएचईएल सीआईआई-एक्जिम बैंक के अब तक के पहले व्यवसाय उत्कृष्टता अपनाने और समृद्ध करने के लिए स्पेशल जूरी कमेंडेशन प्राप्त करने वाला पहला संगठन है। कंपनी की त्रिची, हरिद्वार, भोपाल और हैदराबाद इकाइयों को प्लेटिनम पुरस्कार तथा प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन – बेंगलुरु, पावर सेक्टर – उत्तरी क्षेत्र और रानीपेट प्रभागों को गोल्ड प्लस पुरस्कार मिला है।

बेंगलुरु में 30वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल की उपस्थिति में इकाइयों/प्रभागों ने ये पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्र्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित हैं। उल्लेखनीय है कि, बीएचईएल वर्ष 2006 में सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...