भोपाल।
शिव नगर अनंत नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पंडित बद्री प्रसाद शास्त्री जी द्वारा श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जिसमें सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव के विषय पर वर्णन किया । कथा स्थल पर समाज के वरिष्ठ समाज सेवक जालम सिंह द्वारा वासुदेव की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई इस मौके पर शिव भान सिंह,मनोहर सिंह राजपाल अन्य समाज के लोग मौजूद रहे । जन्मोत्सव में भोपाल कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक के मैनेजर गोपाल सिंह चौहान ,विष्णु प्रसाद गौड़, अंगद प्रसाद शुक्ला ,श्री त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
