9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के मिलन समारोह में बच्चों की प्रतियोगिता रही...

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के मिलन समारोह में बच्चों की प्रतियोगिता रही आकर्षण का केन्द्र

Published on

भोपाल

उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2023 का आयोजन धन्वंतरी पार्क में किया गया जिसमें परिषद के कई लोग शामिल हुये । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए स्मार्ट किड्स प्रतियोगिता ,तात्कालिक भाषण, दौड़,लंगड़ी दौड़, युगल के लिए प्रतियोगिता इशारों-इशारों में तथा तंबोला बहुत ही रोचक रहा जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।साथ में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। पिकनिक के दौरान स्वादिष्ट भोजन, नास्ता, चाय का आनंद लिया गया। अंत में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष निलेश पटेल द्वारा दिया गया तथा आभार कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन , विनय सिंह के द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल के महाप्रबंधक व भेकनिस के उपाध्यक्ष ,अविनाश चन्द्रा और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक दिनेश त्रिपाठी विशेष रूप मौजूद थे कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नये अध्यक्ष के आरपी मौर्या, उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, सचिव चंदन सिंह, सांस्कृतिक सचिव विनय सिंह, प्रचार सचिव सुनील विश्वकर्मा के नामों की घोषणा की गई।

समारोह में उपस्थित लोगों में पूर्व अध्यक्ष नीलेश पटेल, अपर महाप्रबंधक बीएचईएल झांसी, एसके बरनवाल अपर महाप्रबंधक बीएचईएल भोपाल, आरके सिंह अपर महाप्रबंधक बीएचईएल भोपाल, राम नारायण गिरी, रंजीत सिंह, रजनीकांत चौबे, प्रद्युम्न प्रजापति, रमेश सिंह, जगत नारायण सिंह, अभय सिंह, शमशुल हक, संदीप राय, वरूण तिवारी, लवकुश मौर्या के साथ भारी संख्या में पुरूष, महिलाएं व बच्चें मौजूद थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...