9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़धर्म ध्वज से सजा कथा स्थल भेल दहशरा मैदान, महाकाल भक्त मंडल...

धर्म ध्वज से सजा कथा स्थल भेल दहशरा मैदान, महाकाल भक्त मंडल देगा भजनों की प्रस्तुति

Published on

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर 15 जनवरी से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों का जायजा लेने मेला समिति के संरक्षक पूर्व महापौर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा पहुंचे। इस दौरान शर्मा मंच, पंडाल सहित की जा रही अन्य व्यवस्थाओं को देखा । राजधानी में 15 जनवरी से भक्ति रस बरसने वाला है। यह सिलसिला पूरे 16 दिनों तक चलने वाला है।

15 से 21 जनवरी तक श्रीमद़् भागवत कथा और 23 से 31 जनवरी तक श्रीराम कथा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरा कथा स्थल अध्यात्म के प्रतीक भगवा धर्म ध्वज से सजा गया है। कलश यात्रा में ऊंट, घोड़े, बग्गी, डीजे ढोल के साथ ही दिवटिया का महाकाल भक्त मंडल अपनी प्रस्तुति देगा।

आयोजक भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कलश यात्रा में राजधानी के साथ ही आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कथा स्थल पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पडऩे पर पांडाल के आसपास खाली पड़ी जगह पर भी श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी।

इस मौके पर कथा आयोजक भोजपाल मेला समिति के संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान, शैलेंद्र सिंह जाट, सुनील शाह, दीपक वैरागी, आफताब सिद्दकी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, विनय सिंह, चंदन वर्मा, केश कुमार शाह, गोपाल शर्मा, के साथ ही मेला समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...