भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल इकाई से शुक्रवार को रिटायर हुए अफसरों और कर्मचारियों को कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथ ने विदाई दी। प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में रिटायर होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। रिटायर होने वालों में डी प्रभाकर, अपर महाप्रबंधक (ईएसएच), डॉ. श्रीमती सोमी टोप्पो, अपर महाप्रबंधक चिकित्सा, राकेश कुमार अहिरवार, अधिकारी एवं सात पर्यवेक्षक एवं एक कर्मचारी शामिल है। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन भी उपस्थित थे। इधर भेल असिस्टेंड इंजीनियर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मालवीय ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ भेल के गेट नंबर—एक, छह और पांच पर रिटायर कर्मचारियों का पुष्पहारों से स्वागत किया।
