9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल में दिल्ली बीएचईएल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अंतिम तिमाही के...

भोपाल में दिल्ली बीएचईएल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अंतिम तिमाही के टारगेट पर फोकस

Published on

-आर्डर बुक और यूनिटों की समस्याओं को लेकर चर्चा

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी पिछले वित्तीय वर्ष में बेहतर परफारमेंस करने के बाद इस वित्तीय वर्ष में भी बेहतर स्थिति में पहुंचे इसके लिये दिल्ली कॉरपोरेट की बीएचईएल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक भोपाल कारखाने के आईएफएक्स सभागार में आयोजित की गई । बड़ी बात यह है कि भेल के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल ने अपने बोर्ड के डायरेक्टरों के साथ बीएचईएल की सभी यूनिटों के अंतिम तिमाही के टारगेट को फोकस किया ।

साफ जाहिर है कि कमेटी वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31 मार्च 2023 की अंतिम तिमाही में बेहतर परफारमेंस कर कंपनी को बेहतर लाभ पहुंचाना चाहती है । यही कारण है कि कमेटी में इस बैठक में प्रोडक्शन ,आर्डर बुक और सभी यूनिटों के प्रोडक्शन पर खास चर्चा की । साथ ही कारखाने में बने जॉब को समय पर डिस्पेच करने के लिये कस्टमर से विशेष चर्चा की जाये इस बात पर भी सभी का ध्यान आकर्षित किया गया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सभी यूनिटों के कार्यपालक निदेशकों ने आखरी तिमाही में आ रही परेशानियों से अवगत कराया । बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनकी बात को गंभीरता से सुना ।

गौरतलब है कि कॉरपोरेट प्रबंधन अपने खर्चों में कटौती करने के लिये मैनेजमेंट की कमेटी की मीङ्क्षटग भेल की यूनिटों में कर रहा है । भले ही अंदर कुछ और हो । पिछले दो बार से हैदराबाद और त्रिची यूनिट में इस कमेटी की बैठक आयोजित की जा चुकी है । तीसरी बैठक भोपाल यूनिट में आयोजित की गई । यह बैठक देर रात तक चली । किसी भी तरह टारगेट को पूरा कर कंपनी को लाभ में पहुंचाने इस बैठक का मुख्य मुद्दा रहा । किस यूनिट ने कितना टर्न ओवर किया है और उसका परफारमेंस तीन तिमाही में कैसा रहा उस पर खास ध्यान दिया गया । साथ ही बोर्ड ने कम टर्न ओवर करने वाले मुखिया को फटकार भी लगाई कि आखरी तिमाही में अपना परफारमेंस सुधारें ।

बैठक में डॉ. नलिन सिंघल अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक,सुबोध गुप्ता निदेशक वित्त,उपिंदर सिंह मठारू निदेश पॉवर एवं मानव संसाधन-अतिरिक्त प्रभार,जय प्रकाश श्रीवास्तव निदेशक इंजीनियरिंग,अनुसंधान एवं विकास,कार्यपालक निदेशकगण एम ईसादोर,विनय निगम, संजीव काक, राजीव सिंह, एसके बवेजा, राजीव भटनागर, श्री नथानी, टीएस मुरली, बेनी वर्मा एवं कॉरपोरेट ऑफिस के अधिकारी शामिल थेे । भेल के सभी अधिकारियों ने सिहोर रोड स्थित एक रिर्सोट में पहुंच कर लुफ्त भी उठाया । रविवार की देर रात एक डायरेक्टर को छोड़कर सभी दिल्ली रवाना हो गये । कुछ मुद्दों को लेकर भेल के कार्यपालक निदेशक गण रविवार को भी बैठक करते रहे ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...