— हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बल्ड प्रेशर, हड्डियों में कैल्शियम जांच, न्यूरो, ईसीजी और लग्स इंफेक्शन टेस्ट की जांच प्रतिष्ठित डॉक्टरों की मौजूदगी में होगी
भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जन्मजयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 2 जून को नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल हथाईखेड़ा रोड़ आनंद नगर में लगेगा। इसमें नि:शुल्क जांचें और दवाएं मिलेंगी। कैंप में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड भी बनाए जाएंगे।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बल्ड प्रेशर, हड्डियों में कैल्शियम जांच, न्यूरो, ईसीजी और लग्स इंफेक्शन टेस्ट की जांच होगी व जरूरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका आयोजन रामकृष्ण गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन सेवा समिति भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कैंप में कॉर्डियोलॉजिस्ट, पल्मोनोलोगिस्ट, हडडी रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, पेट रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग निदान, दंत रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, महिला रोग, आंखों की जांच, होम्योपैथिक उपचार की सुविधा रहेगी।
