10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बेटा-बेटी संस्कारी हों तो राक्षस को भी मुक्ति दिला सकते हैं: आचार्य

बेटा-बेटी संस्कारी हों तो राक्षस को भी मुक्ति दिला सकते हैं: आचार्य

Published on

रामलीला मैदान बरखेड़ा में श्रीमद्भागवत हरि कथा

भोपाल

बरखेड़ा रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथाकार आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि भारत राष्ट्र सभ्यता संस्कृति का जनक है। भगवान सदैव ही भारत में जन्म लेते रहे हैं और लेते रहेंगे, क्योंकि जन्म देने के लिए मां चहिए और संसार में भारत एकलौता देश है, जिसे मां कहकर पूजा जाता है। हमारे देश में गंगा माता, गीता माता के साथ साथ भारत माता की जय बोली जाती है।

वैश्विक महामारी के दौर में भी भारत एक जननी जैसे ही सारे संसार को आयुर्वेदिक औषधि दी और जाने कितने ही देशों को मुफ्त में कोरोना का टीका भी दिया। भारत सदा सर्वदा जन कल्याण करता रहा। हमारे देश में हमेशा यही नारा गूंजता है कि विश्व का कल्याण हो। धु्रव का चरित्र सुनते हुए आचार्य ने कहा कि ध्रुव के जीवन में उनकी मौसी गुरु हैं। ध्रुव को मौसी की बात लग गई और उन्होंने घर छोड़ दिया और तपस्या करने लगे।

आचार्य ने प्रियव्रत का चरित्र सुनते हुए कहा कि घर में रहना बुरी बात नहीं है, घर को अपने में रख लेना बुरी बात है। गृहस्थ हो, लेकिन ग्रहाशक्त न हो। जड़ भरत का चरित्र सुनाते हुए कहा भक्त का विश्वास अटूट होता है। 28 नर्कों की कथा सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि जो लोग किसी जीव का मास खाते हैं, उन्हें कुम्भीपाक नामक नरक में यातनाएं मिलती हैं। अजामिल की कथा में महारज ने कहा हमको अपने घर में बच्चों के नाम भगवान के नाम पर रखना चाहिए।

कथा विश्राम के समय आचार्य ने प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई और कहा कि बेटा-बेटी अगर संस्कारी हो तो वो हिरण्यकश्यप जैसे राक्षस को भी मुक्ति दिला सकती है। कथा सुनने श्रमश्री के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, विनोद गुप्ता डामर, बृजेश सिंह ट्रांसपोर्टर, डॉ. श्रीकांत अवस्थी, महेश मालवीय, आरएन बारस्कर, संतोष राव लिखितकर, जीआर कामतकर, एमआर दाते, रमेश धोटे, पदमाकर ठाकरे, नीलकंठ कामतकर, गणेश महाराज, डॉ. प्रकाश खाड़े, कमल चडोकार, डॉ. राजेश लिखितकर, कृष्णा लिखितकर, सुरेन्द्र धोटे, कुणाल ठाकरे, कुणाल बारस्कर, पवन दवन्डे, जयंत महाले, दुर्गेश गायकवा?, गुणवंत ठाकरे, साहेब राव ठाकरे, दिलीप लिखितकर, नवनीत राने, क्षितिज गलफट, नीलेश देशमुख, निशांत लिखितकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...