5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभेल न्यूज़भारतीय ज्ञान परम्परा सबसे प्राचीन, जो विश्व मेेें आज भी प्रासंगिक है-डॉ.वाजपेयी

भारतीय ज्ञान परम्परा सबसे प्राचीन, जो विश्व मेेें आज भी प्रासंगिक है-डॉ.वाजपेयी

Published on

— बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

भोपाल

विश्व में सबसे प्राचीन और समृद्ध भारतीय ज्ञान परम्परा है। अमेरिका और ब्रिटेन की अपनी कोई मौलिक ज्ञान परम्परा नही रही। विश्वविद्यालयों की अवधारणा का विकास भारत से ही हुआ है। आधुनिक संदर्भों में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रत्येक प्राणी और पूरे विश्व कल्याण के लिए है। इसमें नैतिकता और समृद्धि का साथ—साथ समावेश है। यह विचार अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति डा.एडीएन वाजपेयी व अर्थशास्त्र दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर की विभागाध्यक्ष डॉ रितु तिवारी ने विषय विशेषज्ञ के रुप में व्यक्त किए। वह भेल क्षेत्र के बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उच्च शिक्षा द्वारा प्रायोजित तथा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित “आधुनिक संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार को संबोधित कर रहे थे।

डॉ वाजपेयी ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हमारी शिक्षा भारत को ग्लोबल सुपर पावर बनने में सहायक हो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति—2020 इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैै। वेबीनार के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ.संजय जैन ने कुलपति डॉ.एडीएन वाजपेई और डॉ रितु तिवारी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का सौभाग्य माना कि उन्हें न केवल राष्ट्रीय वरन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों से भारतीय ज्ञान परम्परा जानने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर चयनित शोधार्थियों द्वारा अपने शोधपत्र का वाचन किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

भेल भोपाल का रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन ने उठाई आवाज

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भेल भोपाल इकाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में...

इंसेंटिव रिवीजन की मांग: भेल कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर जताया विरोध

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग...

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...