भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रकोष्ठ प्रभार जेपी धनोपिया के अनुमोदन से मप्र कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी में बीएचईएल क्षेत्र के वरिष्ठ टे्रड यूनियन नेता जेपी गौड़ को उपाध्यक्ष बनाया है । उनके उपाध्यक्ष बनने पर श्रमिक क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें देते हुये बधाई दी है ।
