भोपाल।
गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को वार्ड 55 में भूमि पूजन किया । बागमुगालियो एक्टेंशन कालोनी , अरविंद विहार, एचआईजी की सड़कों का डामरीकरण के भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे । इस मौके पर श्रीमती गौर ने कहा कि सरकार इस विधान सभा क्षेत्र का काफी विकास कराना चाहती है इसके लिये मैं सतत् प्रयासरत हूं।
