भोपाल
भेल के भवानी धाम स्थित फेस-2 नरेला शंकरी में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया गया। नौ दिवसीय देवी भागवत महापुराण शब्द ब्रह्म के उपासक,सनातन धर्म संस्कृति के प्रचारक-प्रसारक काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज कथा ने कथा सुनाई । इस मौके पर आचार्य जी ने कहा कि माता और गणेश स्मरण से सारे पुण्य मिलते हैं। क था भवानी धाम फेस-2 के पार्क मेें गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 22 से 30 जनवरी 2023 तक दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी । कथा के संयोजक तपन दुबे ने सभी भक्तों से अपील की है कि भवानी धाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो ।
गौरतलब है कि गुप्त नवरात्रि में होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा का अपना अलग ही महत्व है । नौ दिनों तक चलने वाली इस कथा में श्री स्कन्द पुराणान्तरगत श्री देवी भागवत महात्म्य वर्णन, महाकाली, महालक्ष्मी, महासस्वती की महिमा का वर्णन प्रहलाद जी का नर-नारायण से युध का वर्णन,शुम्भ-निशुम्भ,रक्तबीज आदि का संहार,धृतराष्ट्र्र के जन्म की कथा सुनाई। नारद-दमयन्ती की कथा,विश्वामित्र द्वारा राजा हरिश्चन्द्र से घर ग्रहण करना,गंगा के विष्णु पत्नी होने का वर्णन,नरक वर्णन,भ्रामरी अवतार व रूद्राक्ष की उत्पत्ति आदि के विषय पर विस्तार से बताया जायेगा।
