भोपाल
छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंडल के तत्वाधान में वार्षिक पिकनिक एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल में रह रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग शामिल हुये। महिलाओं ने अपने प्रदेश के आंचलिक गीतों पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी साथ ही बच्चों के खेलकूद का आयोज न किया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक एमके भगत एजीएम बीएचईएल, डॉ. आरके जायसवाल, सुशील कुमार शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष बीजेपी किशन बंजारे ,मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त 25 भेल कर्मचारियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष राजेश कर्ष द्वारा किया गया।
