9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़रंगारंग कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी के साथ भोजपाल महोत्सव मेला का समापन 

रंगारंग कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी के साथ भोजपाल महोत्सव मेला का समापन 

Published on

– बॉलीबुड नाइट में चेतना भारद्धाज ने दी प्रस्तुति

भोपाल

माही रे, माही रे कोई आहट नहीं, कैसे हुआ कैसे हुआ तू इतना जरूरी कैसे हुआ, वो पहली बार जब हम मिले जैसी सुमधुर गीतोंं की प्रस्तुति देकर चेतना भारद्धाज ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उन्होंनें डांसिंग नंबर, सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। बॉलीबुड नाइट में चेतना भारद्धाज की रंगारंग प्रस्तुति और भव्य आतिशबाजी के साथ रविवार रात 10.30 बजे राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले का समापन हो गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मेला संरक्षक आलोक शर्मा और विशिष्ट अतिथि मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम और उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी रहे। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 35 दिनों तक चलने वाले भोजपाल महोत्सव मेले में 20 लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। मेले के समापन पर मेला समिति के पदाधिकारियों और मेले मेंं आए वेंडरों का सम्मान किया गया।

मेला अध्यक्ष ने मेला समिति की ओर से भोपाल जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भेल प्रशासन सहित उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्क्ष रूप से मेले में अपना सहयोग दिया। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शहरवासियों का लगातार सहयोग और आशीर्वाद मिला इसके लिए हम सदैव आभारी हैं। रविवार को समापन अवसर पर मेला देखने लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...