21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के रिटायर अफसर को थी ड्रग्स बनाने की जानकारी!

भेल के रिटायर अफसर को थी ड्रग्स बनाने की जानकारी!

Published on

– 60 हजार के लिए बना दिया उड़ता मध्यप्रदेश

भोपाल।

दो दिनों से सुर्खियां बटोर रहे ड्र्रग्स कांड के मामले में एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है। रविवार को बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में छह माह से अधिक समय से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड होने के बाद अब इसके तार बीएचईएल के रिटायर अफसर से जुडते दिख रहे हैं। दरअसल यह फैक्ट्री भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी ने एक पुलिस के रिटायर्ड अफसर के बेटे को किराये से दे रखी थी और उक्त रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने फैक्ट्री में ड्रग्स बनाने का काला कारोबार फैला रखा था। सूूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई हैं कि ड्रग्स बनाने की जानकारी भेल के रिटायर्ड अफसर को भी थी।

60 हजार किराए के लिए अधिकारी ने बना दिया उडता मध्यप्रदेश
भेल के रिटायर्ड मैनेजर एसके सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 60 हजार रु. महीने पर फैक्ट्री किराए पर दी थी। माना जा रहा है कि उसे यहां ड्रग्स बनने की जानकारी थी।

भेल का सतनामी नगर भी नशे के लिए हैं कुख्यात
नशे की इतनी बडी खेप भोपाल से मिलने के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल खडे हो गए है। भेल के रिटायर्ड अफसर के तार जुडने के बाद भेल का सतनामी नगर भी सुर्खियों में आ गया हैं। दरअसल भेल के सतनामी नगर में आज भी कई मादक पदार्थ खुलेआम बेचते हुए देखे जाते रहे हैं। विगत कई वर्षों पहले इसी सतनामी नगर में अवैध हथियार बनानेे का बडा कारखाना भी पकडा गया था। पुलिस अगर अपने खुफिया तंत्र को सतर्क करें तो नशे के बडे कारोबार का खुलासा यहां हो सकता है। लेकिन लापरवाह तंत्र पूरी तरह असफल हो गया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...