भोपाल
रविवार को थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरटिव सोसायटी में एक बार फिर सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र राय महाप्रबंधक फेब्रिकेशन थे । उन्होंने करीब 35 सेवानिवृत्त सदस्यों का सम्मान किया । संस्था के अध्यक्ष बसंत कुमार का कहना है कि आने वाले हर शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि जो भी सेवानिवृत्त सदस्य रह गये हैं उनको सम्मान किया जा सके । उनका कहना है कि कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम 2 साल से नहीं हो पाया था इसलिये इस कार्यक्रम को पुन: चालू किया गया ।
