9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीमद् भागवत कथा मृत्यु पर जीत का मार्ग प्रशस्त करती है- भूपेन्द्र...

श्रीमद् भागवत कथा मृत्यु पर जीत का मार्ग प्रशस्त करती है- भूपेन्द्र सिंह

Published on

  • जगतगुरू रामभद्राचार्य श्रीराम कथा, जया किशोरी सुनाएंगी श्रीमद् भागवत कथा

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा और श्री राम कथा महोत्सव के लिए बुधवार को गुफा मंदिर के महंत श्री श्री रामप्रवेश दास महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के मौके पर गृहमंत्री नरोत्त्म मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास महाराज, गीता माता, महापौर मालती राय, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, तपन भौमिक, भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने किया।

इस मौके पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मृत्यु पर जीत का मार्ग प्रशस्त करती है तो श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाने के साथ ही मार्यादा का पाठ पढ़ाती है।

कथा महोत्सव के आयोजक भोजपाल मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश में पहली बार एक ही स्थान पर एक साथ एक मंच पर दो बड़े संतों की कथा आयोजित की जा रही है। 15 से 21 जनवरी तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी द्वारा की जाएगी।

वहीं जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज 23 से 31 जनवरी तक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। श्री यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर सभी लोग इस कथा का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...