9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के भवानी धाम में पहली बार होगी संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत...

भेल के भवानी धाम में पहली बार होगी संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा

Published on

भोपाल

भेल के भवानी धाम स्थित फेस-2 नरेला शंकरी में पहली बार संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन होगा । नौ दिवसीय देवी भागवत महापुराण शब्द ब्रह्म के उपासक, सनातन धर्म संस्कृति के प्रचारक-प्रसारक काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज कथा का वाचन करेंगे । यह कथा भवानी धाम फेस-2 के पार्क मेें गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 22 से 30 जनवरी 2023 तक दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी । 21 जनवरी को प्रात: 10 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर नरेला शंकरी से कलश यात्रा निकाली जायेगी । कथा के संयोजक तपन दुबे ने सभी भक्तों से अपील की है कि पहली बार भवानी धाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो ।
—————————————————————-
अनंत नगर में कलश यात्रा आज
भोपाल। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिव नगर फेस-3 अनंत नगर भानपुर में 16 से 22 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जायेगी । आयोजक प्रहलाद सिंह राजपूत ने बताया कि कथा के पहले दिन 16 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी । इसमें गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी । यह यात्रा शिव नगर स्थित माता मंदिर से रवाना होगी । मथुरा के कथा वाचक श्री बद्री प्रसाद शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। 22 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी का कार्यक्रम होगा।
—————————————————————-
एसओएस विलेज में नशा मुक्त भारत अभियान
भोपाल। सामर्थ्य प्रयास समाज कल्याण एवं नारी उत्थान समिति द्वारा, एसओएस विलेज पीपलानी में नशा मुक्त भारत अभियान, के तारतम्य मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता अमिताभ श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से सभी छात्र छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे मे जाना और समझा। जहां बड़ी संख्या मे छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग, एकल नाटक, स्लोगन राइटिंग के रूप मे अपनी प्रस्तुति दी और सभी ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...