15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर श्रीराम कथा आज से

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर श्रीराम कथा आज से

Published on

– अध्यात्म के प्रतीक भगवा धर्म ध्वज से सजा कथा स्थल

भोपाल

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर 23 से 31 जनवरी तक होने वाली श्रीराम कथा की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। सोमवार दोपहर 12 बजे से बरखेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पांच सौ महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। साथ ही ढोल, डीजे की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालु चल समारोह में शामिल होंगे। कलश यात्रा में बाइक रैली में युवाओं की टोली धर्म और अध्यात्म का प्रतीक भगवा ध्वज लेकर चलेगी। दिवटिया के महाकाल भक्त मंडल की भव्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। बता दें कि जगतगुुरु रामभद्राचार्य मजाराज के मुखारविंदुओं से नौ दिवसीय श्रीराम कथा की जाएगी।

आयोजक भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा स्थल पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पडऩे पर पांडाल के आसपास खाली पड़ी जगह पर भी श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी।

संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य महाराज की कथा सुनने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन, स्नानागार आदि की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल पर 50 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल सहित पूरे मैदान को अध्यात्म के प्रतीक भगवा ध्वज से सजाया गया है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली श्रीराम कथा के लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

चल समारोह में मेला समिति के संरक्षक पूर्व महापौर आलोक शर्मा, अध्यक्ष निशा-सुनील यादव संयोजक अंजली विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, श्रीकृष्ण मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मेला समिति उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो.जाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान खान, चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई के साथ ही मेला टीम के सदस्य और बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालु शामिल होंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...