भोपाल
बीएचईएल लेडीज क्लब प्रांगण में स्पोर्ट्स मीट 2022 का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों ने वोकेशनल सेंटर के छात्र-छात्राओं ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। इस मौके पर अध्यक्षा श्रीमती नमिता निगम ने कहा कि खेल मिलजुल कर और खेल भावना से खेलना चाहिए। सभी के सहयोग से संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपाध्यक्षा रेनू रॉय, मनिता चन्द्रा, योगिता बघेल और ज्योति दुबे, सचिव मनीषा शर्मा, कोषाध्यक्षा रीना राना सहित अन्य सदस्य मौजूद थी।
