9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल दिवस से लें, उत्कृष्ट उत्पादन की प्रेरणा : प्रवीण चन्द्र झा

बीएचईएल दिवस से लें, उत्कृष्ट उत्पादन की प्रेरणा : प्रवीण चन्द्र झा

Published on

– हरिद्वार में मनाया गया बीएचईएल दिवस

हरिद्वार।

बीएचईएल ने हर वर्ष की भांति अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने हीप एवं सीएफएफपी, दोनों ही इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक समर्पित सेवा हेतु बीएचईएल प्रतिज्ञा दिलायी । समारोह में कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. नलिन सिंघल का नव वर्ष एवं बीएचईएल दिवस का शुभकामना संदेश भी उद्घोषित किया गया ।

प्रेरणात्मक बीएचईएल गीत के प्रसारण के बाद श्री झा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस हमें अपने संस्थान से जुड़े कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है । उन्होंने बीते वर्ष में बीएचईएल हरिद्वार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला ।

श्री झा ने कहा कि हम अपने बीएचईएल गीत तथा प्रतिज्ञा में निहित मर्म को अपने जीवन में आत्मसात करें । साथ ही उन्होंने सभी से कोविड-19 सम्बंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं सतर्कता बरतने की भी अपील की । इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा,महाप्रबन्धकगण, अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि,सीआईएसएफ के अधिकारी तथा जवान आदि मौजूद थे ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...