– भेल के फाउंड्री गेट पर आम सभा
भोपाल
भेल फाउंड्री गेट नंबर 5 क्रांति स्थल पर संघर्षशील भेल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने द्वार सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन को भेल कर्मचारियों की लंबित मांगो को तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए। कोरोना काल से बंद इंसेंटिव, टी 3 दिवाली बोनस ,अस्पताल, भेल उद्योगनगरी की सड़क आदि समस्याओं की और ध्यान देने की बात कही ।
श्री सिंह ने कहा की यह जबाबदारी चुनी हुई प्रतिनिधि यूनियन की थी । यही नहीं सभी ने अपने घोषणा पत्र में तीन महीने में लागू कराने का वादा किया था । जीतने के बाद प्रबंधन की गोद में बैठ कर कुम्भकरनी नींद मे सो गये। आज कर्मचारियों का कोई माई पाप नहीं बचा तब कर्मचारियों के आहावन पर संघर्ष सील संयुक्त ट्रेडयूनियन मोर्चा का गठन किया गया है। अब कर्मचारियों की समस्याओं को दूर कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।
द्वार सभा डीके झरिया नें जीती हुई यूनियनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन यूनियनों नें कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। भेल प्रबंधन से कर्मचारियों की इंसेंटिव इनसेलरी टी 3 लागू करने की मांग की है। हरिलाल सलीवाल,राकेश मेहरा,पीएस राठौर,हितेंद्र सहारे, अमृत लाल गुप्ता, श्याम गिरी, विनोद, सुधाकर बारांगे, सुरेश महाजन, रोडनी सलोमन,विजय राजकुमार अबदोन पन्ना,शांतिलाल सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।
