9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के दशहरा मैदान में श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा में...

भेल के दशहरा मैदान में श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा में हजारों भक्त होंगे शामिल

Published on

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर श्रीमद़् भागवत कथा और श्रीराम कथा की तैयारियों और समितियों के गठन को लेकर श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा भेल में बैठक आयोजित की गई। आयोजक भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कलश यात्रा में राजधानी के साथ ही आसपास क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके लिए अब तक महिला श्रद्धालुओं के साथ करीब पांच हजार लोग अपना नाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पडऩे पर पांडाल के आसपास खाली पड़ी जगह पर भी श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी।

संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि जया किशोरी जी और अंतरराष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य जी महाराज की कथा सुनने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन, स्नानागार आदि की व्यवस्था की जाएगी। कथा स्थल पर 50 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल सहित पूरे मैदान को अध्यात्म के प्रतीक भगवा ध्वज लगाया जायेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा और नौ दिनों तक चलने वाली श्रीराम कथा के लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग तरह की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश में पहली बार एक ही मंच पर लगातार दो बड़े संतों की कथाएं हो रही हैं। 15 जनवरी से युवाओं की आइकॉन, मोटिवेशनल स्पीकर और भागवताचार्य जया किशोरी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी वहीं 23 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय संत रामभद्धाचार्य महाराज द्वारा भगवान श्रीराम की कथा की जाएगी। बैठक में कथा आयोजक भोजपाल मेला समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

पांच हजार लोग शामिल होंगे कलश यात्रा में
– 2100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी
– 5000 लोगों के कलश यात्रा में शामिल करने का लक्ष्य
– 21 घोड़े कलश यात्रा में शामिल होंगे
– 21 ऊंट कलश यात्रा में शामिल होंगे।
– 05 बग्गी कलश यात्रा में शामिल होंगे।
– 50 ढोल कलश यात्रा में शामिल होंगे।
– 500 भगवा झंडे कलश यात्रा में शामिल होंगे।
– 10 डीजे कलश यात्रा में शामिल होंगे।
– 05 बैंड, 05 नाचने वाले घोड़ों के साथ ही पूरे रास्ते भर भगवा पेपर शॉट चलेंगे।
– कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...