9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में ऊंट, घोड़े, बग्गी, डीजे ,ढोल-ढमाके के साथ हजारों लोग...

भेल क्षेत्र में ऊंट, घोड़े, बग्गी, डीजे ,ढोल-ढमाके के साथ हजारों लोग शामिल हुये कलश यात्रा में

Published on

– भेल के दशहरा मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा शुरू

भोपाल

भेल क्षेत्र में दशहरा मैदान पर रविवार को पहली बार अतंर्राष्ट्रीय श्रीमद् भागवत कथा वाचक जया किशोरी जी की कथा के पहले दिन आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई । यह यात्रा जम्बूरी मैदान से शुरू होकर महात्मा गांधी चौराहा,पिपलानी गुरूद्वारा,भेल के गेट नंबर 6,स्मार्ट सिटी से होते हुये भेल के दशहरा मैदान पहुंची । इसमें ऊंट, घोड़े, बग्गी, डीजे ,ढोल-ढमाके के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुये ।   इसमें 2100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। 21 घोड़े, 21 ऊंट, 05 बग्गी, 50 ढोल, 500 भगवा झंडे, 10 डीजे, 05 बैंड, 05 नाचने वाले घोड़ों के साथ ही पूरे रास्ते भर भगवा पेपर शॉट दिखाई दे रहे थे। इस कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा स्थल पर दो गेटों बनाये गये हैं। एक गेट सिक्योरिटी लाइन तो दूसरा गेट मुख्य सडक़ प्रवेश दिया गया ।

15 से 21 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा और 23 से 31 जनवरी तक श्रीराम कथा होगी। पांडाल में कथा स्थल पर करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरा कथा स्थल अध्यात्म के प्रतीक भगवा ध्वज से सज गया है। भोजपाज महोत्सव मेला समिति द्वारा प्रदेश में पहली बार एक ही मंच पर लगातार दो बड़े संतों की कथाएं आयोजित की गई हैं।  वहीं 23 जनवरी से अंतरराष्ट्र्रीय संत रामभद्धाचार्य महाराज द्वारा भगवान श्रीराम की कथा की जाएगी।

चल समारोह में पूर्व महापौर और भोजपाल महोत्सव मेला समिति के संरक्षक आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, तपन भौमिक, केएल शर्मा, संयोजक विकास वीरानी, अंजली वीरानी, राजेंद्र सिंह यादव, गिरीश शर्मा, पार्षद सुरेंद्र बाडीका, बी शक्ति राव, मधु संजय सिवनानी, नीरज सिंह, राजेश चौकसे, दीपक गुप्ता, कलश यात्रा के प्रभारी हरीश कुमार राम, वीरेंद्र तिवारी, मो जाहिद खान, महेंद्र नामदेव, शैलेंद्र सिंह जाट, मधु भवनानी, देवेंद्र चौकसे, गोपाल शर्मा, अखिलेश नागर, दीपक बैरागी, दीपक शर्मा, सुनील शाह, विनय सिंह, चंदन वर्मा सहित पूरी मेला टीम मौजूद रही।
————————
अतंर्राष्ट्रीय श्रीमद् भागवताचार्य जया किशोरी ने कहा जिंदगी में कुछ अच्छा बनना हैै तो आपकी संगत अच्छी होनी चाहिए
भोपाल. युवाओं की आइकॉन, मोटिवेशनल स्पीकर और भागवताचार्य जया किशोरी ने श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगत अच्छी है तो हर काम अच्छा है। जिंदगी में कुछ अच्छा बनना है, बदलाव लाना है तो आपकी संगत अच्छी होनी चाहिए। किसी भी कार्य को करने के लिए आपकी सोच अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कथा की शुरुआत में श्रीमद् भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि इसमें सभी गं्रथों और भगवान के सभी 24 अवतारों का वर्णन है। इसके बाद सुखदेव जी के जन्म की कथा सुनाते हुए उनके वैराग्य की महिमा बताई। इसके बाद अन्य कथाओं का वर्णन करते हुए सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा में मुख्य यजमान शुभावती-हीरा प्रसाद यादव और निशा-सुनील यादव श्रीमद् भागवत जी को सिर पर धारण कर चले। कथा रोजाना दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक की जाएगी। कथा के बाद श्रद्धालुओं को अलग-अलग प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...