भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल में भेले ही महाप्रबंधकों की कमी के बावजूद सिर्फ चार महाप्रबंधक बनाये हो उस पर भी दो महाप्रबंधकों का यूनिट से बाहर तबादला कर दिया गया हो फिर भी भेल दिल्ली कॉरपारेटे ने हाल ही रिटायर होने वाले दो अपर महाप्रबंधकों को महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन देकर नवाजा गया है । इनमें रामेश्वर चौधरी,एचके गुप्ता को शनिवार को अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक बनाये जाने का फरमान दिल्ली कॉरपोरेट ने जारी कर दिया है । इसी तरह अन्य यूनिटों में भी रिटायरमेंट के पूर्व कुछ अपर महाप्रबंधकों को महाप्रबंधक बनाया गया है ।
