भोपाल
उत्पादन के पीक पीरियेड में शिफ्ट परिवर्तन को लेेकर कुछ यूनियनें प्रबंधन का विरोध कर रही हैं । उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये मात्र साढ़े चार माह शेष बचे हैं ऐसे में यूनियनों का विरोध किसी के गले नहीं उतर रहा है । बीएमएस,ऐबू,सीटू,एचएमएस जैसी प्रतिनिधि यूनियनों का कहना है कि कारखाने में 8 घंटे वर्किंग करने प्रबंधन ने बैठक बुलाई थी । उनकी मांग है कि प्रबंधन को जब तक कर्मचारियों के टी3, इंसेंटिव, इंस्लरी अलाउंसेस का एरियर सहित भुगतान व नाइट अलाउंस पुन: प्रारंभ नहीं होता तब तक शिफ्ट टाइमिंग में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।
इसके बाद भी अगर प्रबंधन शिफ्ट टाइमिंग में परिवर्तन करती है तो कारखाने में होने वाले असंतोष की पूर्ण जबाबदारी भेल प्रबंधन की होगी। इस संबंध में भेल प्रबंधन को पत्र के माध्यम से भी अपना विरोध दर्ज कराया है। अब यूनियनें आगामी रणनीति की तैयारी करने में लगी हैं। इधर ऐबू यूनियन ब्लू कलर की जैकेट की मांग प्रबंधन से कर रही है । इस मांग को प्रबंधन ने स्वीकार करते हुये 25 नवंबर को जैकेट वितरण करने का मन बना लिया ।
